फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: एक दिन में 12 घंटे काम से जुड़ा अधिनियम वापस होगा, स्टालिन बोले- ये फैसला श्रमिकों के हित में

Mon, 01 May 2023 08:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tamil Nadu: चेन्नई में मई दिवस पार्क में मई दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कारखाना (संशोधन) अधिनियम 2023, जो उद्योगों के लिए प्रति दिन 12 घंटे तक लचीले काम के घंटे की अनुमति देता है, श्रमिकों के हित में वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
MK stalin - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में कारखाना (संशोधन) अधिनियम 2023 को वापस ले लिया है, जिसके तहत काम के घंटे बढ़ाकर एक दिन में आठ घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिए गए थे।

सीएम बोले- आम सहमति की राय स्वीकार करने के लिए साहस की जरूरत

उन्होंने कहा कि न केवल सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए बल्कि किसी मुद्दे पर आम सहमति की राय स्वीकार करने के लिए भी साहस की जरूरत है और कई ट्रेड यूनियनों की आशंकाओं के बाद विवादास्पद कानून को वापस ले लिया गया है।

मई दिवस समारोह को संबोधित करते हुए तमिलनाडु सीएम ने की घोषणा

चेन्नई में मई दिवस पार्क में मई दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कारखाना (संशोधन) अधिनियम 2023, जो उद्योगों के लिए प्रति दिन 12 घंटे तक लचीले काम के घंटे की अनुमति देता है, श्रमिकों के हित में वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें