फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Traffic: 30 अप्रैल को घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या ऑल टाइम हाई पर, मंत्री बोले- ये समृद्धि का संकेत

Mon, 01 May 2023 07:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air Traffic: कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद देश का घरेलू हवाई यातायात पिछले कई महीनों से सुधार के रास्ते पर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, "भारतीय घरेलू हवाई यात्रा 30 अप्रैल को पूर्व-कोविड औसत को पार कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यात्रियों की आसमान छूती संख्या देश की बढ़ती समृद्धि का संकेत हैं। इससे पहले रविवार को हवाई यात्रियों की संख्या अपने अब तक के उच्चतम स्तर 4,56,082 पर पहुंच गई। 

कोरोना से उबरने के बाद सुधार के रास्ते पर हवाई यातायात

कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित होने के बाद देश का घरेलू हवाई यातायात पिछले कई महीनों से सुधार के रास्ते पर है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, "भारतीय घरेलू हवाई यात्रा 30 अप्रैल को पूर्व-कोविड औसत को पार कर नई ऊंचाई पर पहुंच गई। 

सिंधिया बोले- नागरिक उड्डयन क्षेत्र हर दिन नए कीर्तिमान बना रहा

मंत्रालय के अनुसार, रविवार को कुल 4,56,082 यात्रियों ने 2,978 उड़ानों में उड़ान भरी। इसके अनुसार भारत का घरेलू हवाई यातायात सर्वकालिक उच्च स्तर के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।   कोविड से पहले, औसत दैनिक घरेलू यात्री संख्या 3,98,579 थी। सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा कि देश का नागरिक उड्डयन क्षेत्र हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें