फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad: आसपास की परेशानियों को समझने के बाद आया 'जोजो कनेक्ट' शुरू करने का आइडिया, बोले अथ्विक

Mon, 18 May 2026 02:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला संवाद लखनऊ के छोटी उम्र, बड़े इरादे सत्र में जोजो कनेक्ट के 11 वर्षीय फाउंडर अथ्विक अमित कुमार ने अपने विजनरी विचार साझा किए। इस नन्हें उद्यमी की प्रेरणादायक कहानी और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरी खबर अभी पढ़ें!
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद लखनऊ के 'छोटी उम्र, बड़े इरादे' सत्र में जोजो कनेक्ट के 11 वर्षीय फाउंडर अथ्विक अमित कुमार ने अपने विजनरी विचार साझा किए। जोजो कनेक्ट शुरू करने के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आसपास की परेशानियों को समझने के बाद स्टार्टअप शुरू करने की प्रेरणा मिली।

विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से अपना मंत्र साझा करते हुए कहा, 'लर्न, बिल्ड, एग्जीक्यूट, इंज्वाय एंड रिपीट'। उन्होंने कहा कि सीखने की कोशिश सीमा नहीं होती। एक उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा का आनंद लेते रहना चाहिए, इसके लिए इंतजार नहीं करना चाहिए और इसे बार-बार दोहराना चाहिए।

अथ्विक ने बताया कि एक आंत्रप्रेन्योर के तौर पर आपके पास हमेशा आत्मविश्वास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अब युवा होते हैं तो लोग आपके आइडिया को नहीं अपनी उम्र को जज करते हैं। लेकिन, जो आप करते हैं उसे देखकर आपको सम्मान मिलता है। इसलिए लोगों को कन्विंस करने की तुलना में खुद को इम्प्रूव करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन


विश्वास बढ़ाने की कुंजी क्या है? यह बताते हुए उन्होंने कहा कि सफलता के लिए नॉर्मल होने में समय लगता है। इसलिए हमें बहुत जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। यदि आप सब्र रखेंगे तभी आप एक आंत्रप्रेन्योर के तौर पर सफल होने की दिशा में बढ़ सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि आप हम यह समझ जाते हैं कि आपके पास खोने को कुछ नहीं और पाने के लिए बहुत कुछ है, तो आप सफल होने की दिशा में बढ़ने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें