फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी में गिरावट, पिछले दो दिनों में 550 रुपये सस्ता हुआ सोना

Tue, 07 Mar 2017 05:39 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम में 200 रुपये की गिरावट आई है जिसके चलते मंगलवार को  प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 29,550 रुपये पर पहुंच गई। इसके चलते पिछले दो दिनों में सोना 550 रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर बहुत मजबूत हुआ है, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। स्थानीय ज्वैलर्स और, रिटेलर्स की सोने की खरीदारी में आई कमी की वजह से भी यह गिरावट देखने को मिली है।

वहीं बात करे ग्लोबल मार्केट्स की, तो सिंगापुर मार्केट में सोना 0.03 प्रतिशत से गिरकर 1224.7 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी में भी 0.34 प्रतिशत गिरकर 17.70 प्रति डॉलर औंस पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें