फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: इस एप पर हिंदी या अंग्रेजी में पढ़ सकेंगे बजट, यहां से कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 01 Feb 2023 08:20 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप अपने मोबाइल पर यूनियन बजट मोबाइल एप के जरिए बजट के बारे में जान सकते हैं। पिछले साल सरकार द्वारा यह एप लांच किया गया था। 
विज्ञापन
बजट 2023 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी। हर बार की तरह वित्त मंत्री बजट में महत्वपूर्ण जानकारियां देंगी जैसे क्या चीजें महंगी हुईं, क्या चीजें सस्ती हुईं, कितना टैक्स बढ़ा या घटा, सरकार क्या कार्य करेगी, किस कार्य पर कितना पैसा खर्च किया जाएगा आदि। इसलिए ये बजट आम जनता के लिए बेहद खास होता है। इन सबके बीच सरकार की तरफ से लॉन्च किए गए एप के जरिए आप इस बजट को वहां पर पढ़ सकते हैं और बजट को बारीकी से समझ सकते हैं आदि। तो चलिए जानते हैं इस एप के बारे में, ये कैसे काम करेगा और आप इसे कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूनियन बजट मोबाइल एप
आप अपने मोबाइल पर यूनियन बजट मोबाइल एप के जरिए बजट के बारे में जान सकते हैं। पिछले साल सरकार द्वारा यह एप लांच किया गया था। 

डाउनलोड यहां से कर सकते हैं 
अगर आप भी बजट को इस एप के जरिए जानना चाहते हैं, तो आप इस एप को http://indiabudget.gov.in लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

दो भाषा में ले सकते हैं जानकारी
दरअसल, यूनियन बजट मोबाइल एप पर आसानी से आप बजट को पढ़ सकते हैं। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के तुरंत बाद ही आप इस एप पर अपनी पसंद की हिंदी या फिर अंग्रेजी भाषा में देख भी सकेंगे।
विज्ञापन

बजट पेश करतीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
यहां होगा लाइव प्रसारण   
बजट का सीधा प्रसारण दिन में 11 बजे शुरू होगा और आप इसे संसद टीवी और दूरदर्शन पर देख सकेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें