गुरुवार को वित्त मंत्री द्वारा
बजट पेश किए जाने के बाद आम व्यक्ति से लेकर के
टैक्स पेयर्स, इन्वेस्टर्स के मन में कई ऐसे सवाल हैं, जिनका उत्तर देना जरूरी है। हमने ऐसे ही कुछ सवालों का जवाब देने की कोशिश की है....
प्रश्न- बजट में आयकर टैक्स स्लैब में कोई बदलाव हुए हैं क्या?
उत्तर- वित्त वर्ष 2018-19 के आम बजट में आयकर की दरों और स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि नौकरीपेशा लोग इस बारे में पूरी उम्मीद लगाए हुए थे।
प्रश्न- कोई ऐसा फैसला हुआ है जिसका आम करदाताओं द्वारा चुकाये जाने वाले आयकर पर असर पड़ेगा?
उत्तर- निजी करदाताओं को अब ट्रांसपोर्ट और मेडिकल रिबंर्समेंट की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके बदले 40000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडेक्शन का लाभ दिया जाएगा।