सेंसेक्स ने आज के कारोबार की शुरुआत के साथ ही नया रिकॉर्ड बनाया है। सेंसेक्स ने कारोबार के खुलने के साथ ही बेहतरीन शुरूआत करते हुए 32,135.91 अंकों को छू लिया। इससे पहले सेंसेक्स इस उंचाई तक कभी नहीं पहुंचा था। सेंसेक्स के अलावा निफ्टी ने भी नई उंचाई को छुआ है। निफ्टी कारोबार की शुरुआत में 9,939.30 अंकों तक पहुंच गया।
BSE Sensex hits life-time high of 32,135.91 points in opening trade; NSE Nifty scales new peak of 9,939.30 points.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2017
बीएसई ने कारोबार की शुरुआत करते हुए शुक्रवार की तेजी बनाए रखी। शुक्रवार को सेंसेक्स 32029 पर बंद हुआ था और आज के कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स सौ से अधिक अंकों तक चढ़ गया। सेंसेक्स में तेजी देखने के बाद निवेशकों के चेहरे खिल गए। वहीं, निफ्टी भी सेंसेक्स की तरह नई उंचाई पर पहुंच चुका है। निफ्टी शुक्रवार को 9915 पर बंद हुआ था, पर सोमवार को कारोबार की शुरुआत में लगभग 25 अंकों की तेजी लाने में सफल रहा।