सुंदररमण राममूर्ति ने जनवरी में बीएसई का कार्यभार संभाला था। इसके बाद से वह स्टॉक एक्सचेंज को फिर से मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि हम 15 मई से कम लॉट आकार और शुक्रवार को एक नए एक्सपाइरी चक्र के साथ सेंसेक्स और बैंकेक्स वायदा को फिर से पेश कर रहे हैं।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररमण राममूर्ति ने भारत में एक से ज्यादा जीवंत (Vibrent) शेयर बाजार की स्थापना पर बल दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत में इसकी जरूरत को देखते हुए बीएसई को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जीवंत (Vibrent) शेयर बाजार की आवश्यकता को देखते हुए वह शेयर बाजार को मजबूत करने तथा निवेशकों को अधिक लचीलापन देने के लिए अपने उत्पादों में बदलाव कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसई में योगदान करने वाले प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, दलालों और अंतिम उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य है।
गौरतलब है कि सुंदररमण राममूर्ति ने जनवरी में बीएसई का कार्यभार संभाला था। इसके बाद से वह स्टॉक एक्सचेंज को फिर से मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि हम 15 मई से कम लॉट आकार और शुक्रवार को एक नए एक्सपाइरी चक्र के साथ सेंसेक्स और बैंकेक्स वायदा को फिर से पेश कर रहे हैं। सेंसेक्स 30 और बैंकेक्स डेरिवेटिव को लाने से निवेशकों को इन सूचकांकों में कारोबार करने का और ज्यादा मौका मिलेगा।
विज्ञापन
राममूर्ति ने यह भी बताय़ा कि इन उपायों के क्रम में अमेरिका की तर्ज पर साप्ताहिक आधार पर विकल्प सौदों को पूरा करने के लिए वे नियामक से संपर्क करेंगे। इसके लिए नियामक से मंजूरी ली जानी है। इसके अलावा बीएसई स्टार एमएफ, इंडिया आईएनएक्स और एसएमई मंच को मजबूत करने का काम जारी रहेगा। बीएसई स्टार एमएफ भारत का सबसे बड़ा म्यूचुअल फंड वितरण मंच है।