फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स, NSE ने भी छुई नई ऊंचाई  

Wed, 05 Apr 2017 04:23 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार हर दिन नई ऊंचाई को छू रहे हैं। बुधवार को  BSE के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक बार फिर 30 हजार के करीब पहुंचा। बाजार आज बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला लेकिन धीरे धीरे बाजार 29996.78 अंक तक पहुंच गया। दिन के अंत में 64 अंकों की बढ़त के 29974 अंक पर बंद हुआ।  
विज्ञापन


वहीं 50 शेयरों वाला NSE आज मामुली बढ़त के साथ बंद 9265.15 अंक पर  हुआ। NSE बुधवार को अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 9273.90 अंक तक पहुंचा। लेकिन अंत में 9265.15 अंक पर बंद हुआ। 

बाजार में आज बढ़त वैश्विक बाजारों में तेजी के बाद देखी गई। सेंसेक्स दो साल के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स इससे पहले 29 जनवरी 2015 को 29,681 अंक के पार पहुंचा था। 
विज्ञापन


भारती इंफ्रा, हिंडाल्को, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, टाटा स्टील, सिप्ला, मारुति सुजुकी और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर पहली बार 1400 के स्तर के पार पहुंचा। बुधवार को रिलायंस ने 43.70 अंक की बढ़त के साथ 1415.75 के स्तर को हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें