घरेलू बाजार भले ही गिरावट का मुंह देख खुला हो, लेकिन सर्राफा बाजार बुधवार को एक बेहतर उछाल के साथ खुला है। सोना और चांदी दोनों ही महंगे हुए हैं। सोना 158 रुपये महंगा हो गया है, जिसका दाम 28860 रुपये प्रति दस ग्राम है।
वहीं चांदी 224 रुपये की उछाल के साथ 42545 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले सोना कई दिनों से लगातार गिरावट के साथ खुल और बंद हो रहा था।