फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर इंश्योरेंस: सिर्फ औपचारिकता नहीं, सुरक्षा जरूरी; अब पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा अहम

Mon, 30 Nov 2026 04:37 AM IST
अमन मौर्या निकुंज छग, निदेशक, फ्लोरिच फिनसर्व

सार

15 दिसंबर से निजी कार और दोपहिया वाहनों के मोटर इंश्योरेंस का ढांचा बदलने जा रहा है। इरडा ने चार स्तरीय पॉलिसी अनिवार्य की है, जिसमें थर्ड-पार्टी, यात्री सुरक्षा, पर्सनल एक्सीडेंट और ओन-डैमेज कवर शामिल होंगे। नए नियमों से ग्राहकों को कवरेज और प्रीमियम की स्पष्ट जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
मोटर इंश्योरेंस की नई पॉलिसी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप 15 दिसंबर के बाद कार या दोपहिया वाहन के लिए नई पॉलिसी खरीदते हैं या पुरानी पॉलिसी का नवीनीकरण कराते हैं, तो अब आपको पॉलिसी कुछ अलग दिखेगी। अभी आप दो विकल्पों, केवल थर्ड-पार्टी पॉलिसी या ओन-डैमेज कवर सहित कॉम्प्रिहेंसिव पैकेज, में से चुनाव करते हैं। लेकिन 15 दिसंबर से आपको चार हिस्सों में बंटी एक पॉलिसी मिलेगी और एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपसे हिस्सा-दर-हिस्सा पूछा जाएगा कि आप क्या चाहते हैं।
विज्ञापन


भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने सभी निजी कार और दोपहिया वाहन पॉलिसियों के लिए चार स्तरीय ढांचे को अनिवार्य कर दिया है।

ये चार हिस्से हैं:
  • दूसरों को होने वाले नुकसान का कवर (थर्ड-पार्टी)
  • आपके वाहन में सवार यात्रियों के दावों के लिए कवर
  • पर्सनल एक्सीडेंट कवर
  • आपके अपने वाहन को होने वाले नुकसान के लिए कवर

क्यों किया गया बदलाव?
सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद यह कदम उठाया गया है। मामला एक ऐसे वाहन मालिक से जुड़ा था, जिसकी अपनी ही कार में यात्री के रूप में यात्रा करते समय दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी होने के बावजूद, बीमा कंपनी ने कवरेज के आधार पर क्लेम देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले ने मोटर इंश्योरेंस कवरेज और उसकी व्याख्या को लेकर मौजूद भ्रम को उजागर किया। इस तरह के भ्रम को दूर करने के लिए बीमा नियामक इरडा ने एक मानकीकृत चार स्तरीय मोटर इंश्योरेंस ढांचा पेश किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को स्पष्ट रूप से समझने में मदद करना है कि वे किस चीज के लिए भुगतान कर रहे हैं, क्या कवर है और क्या बाहर रखा गया है।

इस तरह होगा नया चार-स्तरीय इंश्योरेंस ढांचा
थर्ड-पार्टी लायबिलिटी कवर (अनिवार्य):
यह बीमित वाहन के कारण किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु, चोट या संपत्ति के नुकसान से उत्पन्न होने वाली वाहन मालिक की कानूनी देयता को कवर करता है। हालांकि, यह आपके अपने वाहन को हुए नुकसान को कवर नहीं करता।

यात्रियों के लिए कानूनी देयता कवर (वैकल्पिक): यह बीमित वाहन में यात्रा करने वाले पात्र यात्रियों, पीछे बैठने वाले सवारों और कर्मचारियों के प्रति वाहन मालिक की कानूनी देयता को कवर करता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस खंड में माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों जैसे निकटतम परिवार के सदस्यों को शामिल नहीं किया गया है। केवल इस कवर को चुनने से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती।

पर्सनल एक्सीडेंट कवर (आंशिक रूप से अनिवार्य): पात्र व्यक्तिगत वाहन मालिकों के लिए ये अनिवार्य है, जबकि यात्रियों, पीछे बैठने वाले सवारों और अन्य ड्राइवर के लिए कवरेज वैकल्पिक है। वाहन मालिकों को अपने साथ यात्रा करने वाले परिवार के सदस्यों के लिए वैकल्पिक पर्सनल एक्सीडेंट कवरेज पर विचार करना चाहिए।

ओन-डैमेज कवर (वैकल्पिक): यह आपके वाहन को दुर्घटनाओं, चोरी, आग और प्राकृतिक आपदाओं जैसे जोखिमों से बचाता है।

बीमा लेते वक्त ये बातें जरूर रखें ध्यान
  • केवल सबसे कम प्रीमियम के आधार पर बीमा पॉलिसी का चयन न करें।
  • जांचें कि क्या आपके और आपके परिवार के सदस्यों के लिए पर्याप्त पर्सनल एक्सीडेंट कवरेज उपलब्ध है।
  • पैसेंजर लायबिलिटी कवर और पैसेंजर पर्सनल एक्सीडेंट कवर के बीच के अंतर को समझें।
  • इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (IDV) की जांच करें, जो चोरी या टोटल लॉस के दावों के लिए वाहन का बीमित मूल्य निर्धारित करती है।
  • लागू होने वाले अपवादों, कटौतियों, क्लेम की शर्तों और आवश्यक ऐड-ऑन कवर की समीक्षा करें।
  • हस्ताक्षर करने या OTP के माध्यम से स्वीकृति देने से पहले विकल्प फॉर्म को ध्यान से पढ़ें।
  • केवल प्रीमियम के बजाय कवरेज, क्लेम सेटलमेंट सेवाओं और कैशलेस गैरेज नेटवर्क के आधार पर पॉलिसियों की तुलना करें।

बदलावों से क्या फायदा होगा?
  • ग्राहकों को पॉलिसी खरीदते या नवीनीकृत करते समय एक विकल्प फॉर्म के माध्यम से वैकल्पिक बीमा कवरेज को सोच-समझकर चुनना या अस्वीकार करना होगा।
  • बीमा कंपनियों को प्रत्येक खंड के लिए जाने वाले प्रीमियम का अलग-अलग खुलासा करना होगा और कवरेज, शर्तों और अपवादों को समझाते हुए एक कस्टमर इन्फॉर्मेशन शीट प्रदान करनी होगी।
  • इससे बीमा पॉलिसियों की तुलना करना आसान हो जाएगा और क्लेम सेटलमेंट के समय होने वाली गलतफहमियां कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें