फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी: मजूमदार शॉ ने कहा- शादी के रिश्ता खोजने जैसा हो गया है टीकाकरण

Sat, 15 May 2021 08:16 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस हफ्ते की शुरुआत में किरण ने देश में कोविड-19 के टीकों की कमी को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने केंद्र सरकार से कोरोना टीकों की उपलब्धता को लेकर ज्यादा पारदर्शिता अपनाने की मांग की थी ताकि लोग सब्र के साथ अपनी बारी का इंतजार कर सकें और समय आने पर टीका लगवाकर महामारी से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
किरण मजूमदार-शॉ - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ ने देश में टीकाकरण के हालात की तुलना शादी के लिए रिश्ते खोजने से की है। जैव-प्रौद्योगिक क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष मजूमदार शॉ ने टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया को लेकर इस समय बने भ्रम पर मजाकिया अंदाज में कहा कि यह शादी के लिए वर या वधू की तलाश करने जैसा हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'भारत में टीकाकरण की स्थिति शादी के लिए रिश्ते की खोज जैसी हो गई है। पहले आप तैयार नहीं होते, फिर आपको कोई रिश्ता पसंद नहीं आता और फिर आपको कोई मिलता ही नहीं । जिन्हें मिल गया, वे यह सोचकर दुखी होते हैं कि दूसरा रिश्ता मिल गया होता तो बेहतर होता। जिन्हें कोई नहीं मिला वे किसी को भी लेने को तैयार हैं।'
विज्ञापन

 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें