फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में टॉप लेवल पदों पर भर्ती के लिए 13 जून से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Mon, 04 Jun 2018 12:46 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी बैंकों में टॉप लेवल के 30 रिक्त पदों के लिए 13 जून से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए बैंक्स बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने उम्मीदवारों की सूची को शॉर्ट लिस्ट भी कर लिया है। बीबीबी ने पूर्व डीओपीटी सचिव बीपी शर्मा की अध्यक्षता में अप्रैल 2016 से काम करना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन


बता दें इनमें से कुछ पद एमडी और ईडी स्तर के भी हैं। इसके अलावा कुछ पद इस साल ही निर्मित किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक 60 से ज्यादा उम्मीदवारों की गोपनीय रिपोर्ट (सीआर) बैंकों से ली जा चुकी है। 22 जून तक चलने वाली इस प्रक्रिया के लिए 5-6 दिनों तक इंटरव्यू चलेगा जिसका कारण है उम्मीदवारों की अधिक संख्या होना।

विभिन्न स्तरों पर पदों की बात करें तो इस वित्त वर्ष एमडी के 12 और ईडी के 18 पदों पर नियुक्ति होगी। एमडी के 12 पदों के लिए 20 और ईडी के 18 पदों के लिए 47 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जा चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बैंकों में एमडी के पद खाली हैं

- देना बैंक
- आंध्रा बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- केनरा बैंक
- यूको बैंक
- इंडियन बैंक
- सिंडिकेट बैंक
- इलाहाबाद बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- कॉरपोरेशन बैंक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें