फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार युद्ध का बाजार पर असर, 11 साल के न्यूनतम स्तर पर चीनी मुद्रा

Mon, 26 Aug 2019 04:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • चीन की मुद्रा सोमवार को 11 साल के न्यूनतम स्तर पर आ गयी
  • अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध से पड़ा असर
  • वैश्विक नरमी की आशंका से भी युआन नीचे आया
विज्ञापन
Yuan (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की मुद्रा सोमवार को 11 साल के न्यूनतम स्तर पर आ गयी। अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध और वैश्विक नरमी की आशंका से बाजार पर असर पड़ा और युआन नीचे आया।

विज्ञापन


एशियाई कारोबार में डॉलर के मुकाबले युआन 7.1487 पर आ गया। वर्ष 2008 की शुरूआत के बाद से चीनी मुद्रा का यह न्यूनतम स्तर है।

हाल के दिनों में वैश्विक आर्थिक तनाव तेज हुआ है। अमेरिका तथा चीन एक-दूसरे के आयात पर शुल्क बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को चीन से अपना कारोबार समेटने को कहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएफ और सभी सरकारी योजनाओं को जाएंगे भूल, इन बैंकों की एफडी में मिल रहा है मोटा रिटर्न
विज्ञापन


युआन पूर्ण रूप से परिवर्तनीय नहीं है और चीन सरकार डॉलर के मुकाबले इसकी सीमा 2 फीसदी के दायरे में नियत कर रखी है। केंद्रीय बैंक हर दिन बाजार प्रवृत्ति और उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिये यह तय करती है। 

पीपुल्स बैंक आफ चाइना ने सोमवार के लिये डॉलर के मुकाबले विनिमय दर 7.057 तय किया था। 

चीन ने युआन की विनिमय दर को नीचे आने दिया ताकि चीनी निर्यात सस्ता हो सके ओर अमेरिकी शुल्क के प्रभाव को कुछ कम किया जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें