Stock Market Open: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों में मामूली गिरावट देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 51 अंक टूटकर 57,742 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी 20 अंक फिसलकर 17,194 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर होकर लाल निशान पर हुई। दोनों सूचकांकों में मामूली गिरावट देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 51 अंक टूटकर 57,742 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी 20 अंक फिसलकर 17,194 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन
बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 20 अंक फिसलकर 17,214 के स्तर पर बंद हुआ था।