फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹5370 तक टूटी, सोना ₹720 सस्ता

Fri, 13 Mar 2026 08:58 AM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rates Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। चांदी 5370 रुपये सस्ती हुई, वहीं सोना 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानिए आज का अपडेट।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: वैश्विक तनाव का असर सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 5370 रुपये गिरकर 2.63 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 720 रुपये गिरकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमत

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुझान देखने को मिला। सफेद धातु यानी चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई, जबकि सोने के दाम में गिरावट आई।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, चांदी की कीमत 1,500 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। इसके विपरीत, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

डॉलर की मजबूती का असर

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। जब डॉलर मजबूत होता है तो वैश्विक बाजार में सोना महंगा हो जाता है, जिससे निवेशकों की मांग घटती है और कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।

महंगाई के आंकड़ों से बढ़ी अनिश्चितता

अमेरिका में जारी ताजा महंगाई के आंकड़ों ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है। इन आंकड़ों के बाद यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने में जल्दबाजी नहीं करेगा। ऊंची ब्याज दरें सोने जैसी ऐसी संपत्तियों के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं, जिन पर ब्याज नहीं मिलता।

मुनाफावसूली से बढ़ा बिकवाली का दबाव

विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ समय में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। ऐसे में बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा और सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। वहीं औद्योगिक मांग और निवेशक रुचि के चलते चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें