फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह इन कारणों से प्रभावित होगा शेयर बाजार

Sun, 08 Dec 2019 04:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डिस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से तय होगी। साथ ही अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति की वजह से भी बाजार प्रभावित होगा। इतना ही नहीं, इस सप्ताह औद्योगिक उत्पादन एवं मुद्रास्फीति के आंकड़े भी जारी होने हैं, जिससे बाजार पर प्रभाव पड़ेगा। 

इसलिए होगा वैश्विक शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

विश्लेषकों के अनुसार, गुरुवार को फेडरल रिजर्व बैंक ब्याज दर पर निर्णय लेने वाला है, जिससे वैश्विक शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव होगा। इस संदर्भ में सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा कि, 'वैश्विक स्तर पर कई गतिविधियां कतार में हैं। इनका शेयर बाजारों पर सीधा असर पड़ेगा।' इसलिए इस सप्ताह शेयर बाजार में उथल-पुथल संभव है। यह निर्णय सप्ताह के दौरान का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम होगा।

ये कारक भी तय करेंगे बाजार की चाल

इसके साथ ही अमेरिका और चीन की व्यापार वार्ता की प्रगति से भी बाजार में उतार-चढ़ाव संभव है। इतना ही नहीं, इस सप्ताह गुरुवार को औद्योगिक उत्पादन और मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने हैं। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ेगा। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, कच्चे तेल की कीमतों और एफपीआई के रुख पर भी निवेशक ध्यान देंगे।

पिछले सप्ताह सेंसेक्स में आई 348.66 अंकों की गिरावट

बता दें कि पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 348.66 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट रही। पिछले सप्ताह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया, जिसके बाद बाजार में गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें