फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते सप्ताह 10 में पांच कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण, शीर्ष पर रिलायंस

Sun, 08 Dec 2019 11:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुक इंडेक्स सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 56,877.12 करोड़ रुपये बढ़ा है।टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। 

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • इस दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 26,360.5 करोड़ रुपये बढ़कर 7,96,612.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी वृद्धि आई। 11,443.51 करोड़ रुपये की बढ़त के बाद ये 3,19,864.26 करोड़ रुपये हो गया।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,329.51 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,39,341.06 करोड़ रुपये रहा।
  • इंफोसिस की बाजार हैसियत में 8,176.24 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जिसके बाद ये 3,04,543.53 करोड़ रुपये पर आ गई।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 2,567.36 करोड़ रुपये अधिक होकर 9,85,707.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में 19,678.8 करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद ये 2,85,409.08 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत में भी गिरावट दर्ज की गई। यह 15,359 करोड़ रुपये गिरकर 6,82,367.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 5,521.67 करोड़ रुपये कम होकर 3,91,269.72 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 3,748.24 करोड़ रुपये लुढ़ककर 2,98,998.76 करोड़ रुपये पहुंचा।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,294.7 करोड़ रुपये गिरकर 4,38,482.68 करोड़ रुपये रह गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

विज्ञापन

2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. हिंदुस्तान यूनिलीवर
5. एचडीएफसी
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. कोटक महिंद्रा बैंक
8. इंफोसिस
9. आईटीसी
10. एसबीआई 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें