राष्ट्रपति का भाषण लाइव दिखा रहे अमेरीकी समाचार चैनलों ने उन्हें स्क्रीन से हटाकर स्टॉक मार्केट में आई रिकॉर्ड गिरावट का कवरेज दिखाना शुरू कर दिया। अमेरीकी अर्थव्यवस्था को हाल में मिली कामयाबी के बीच ये सबसे बडी गिरावट है जिसे ज्यादातर अमेरीकियों के लिए लंबे समय तक भुलाना मुश्किल होगा। राष्ट्रपति ट्रंप भले ही अब ये कहेंगे कि देश की अर्थव्यवस्था बुनियादी तौर पर अब भी मजबूत है। लोगों की सैलरी बढी है और बेरोजगारी घटी है।
अगर विकास की रफ्तार जारी रहती है तो बहुत मुमकिन है कि इसे ट्रंप एक बार फिर अपनी कामयाबी के तौर पर भुना लेंगे। चुनावी साल में अगर डाओ जोंस की इस गिरावट को अगर मार्केट करेक्शन की शुरुआत समझा जाएगा तो इसमें कोई शक नहीं कि ट्रंप की कही बातें खुद उन्हें परेशान करने वापस लौट कर आ जाएंगी।