फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में यह हैं गिरावट 10 बड़े कारण, निवेशकों को रास नहीं आई बैंक विलय की घोषणा

Tue, 03 Sep 2019 05:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शेयर बाजार में 770 अंक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे शेयर बाजार 36563 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 225 अंक गिरकर 10798 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। जहां सरकार अर्थव्यवस्था स्थिति को सुधारने के लिए काफी प्रयास कर रही है, वहीं निवेशकों को यह प्रयास नाकाफी लग रहे हैं। इस वजह से मंगलवार को बाजार में निवेशकों ने काफी निराशा व्यक्त की है। 

विज्ञापन


निवेशकों को सरकार द्वारा विगत शुक्रवार को सरकारी बैंकों का विलय करने की घोषणा रास नहीं आई। मंगलवार को शेयर बाजार में सरकारी बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बैंकों के शेयर में गिरावट के अलावा कई और भी कारण रहे हैं। 

जीडीपी के आंकड़े

शुक्रवार को ही जीडीपी के आंकड़े जारी हुए थे। इस दौरान जीडीपी साढ़े छह साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। रिसर्च फर्म कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के रिसर्च हेड डा.रवि सिंह ने बताया कि मंगलवार को गिरावट के 10 कारण रहे हैं। जीडीपी के अलावा रुपये में कमजोरी, वैश्विक बाजार में डॉलर का लगातार मजबूत होना, विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार बिक्री, अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध, वैश्विक स्तर पर मंदी, बांड यील्ड में कमजोरी, कंपनियों की गिरती आय, आईआईपी डाटा आदि

व्यापार युद्ध ने बढ़ा दी टेंशन

केडिया कमो़डिटी के निदेशक अजय केडिया ने कहा कि अभी भारतीय बाजार के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था में सुस्ती छाने के पीछे बाहरी और आंतरिक कारण हैं। ऐसे में विदेशी निवेशक भी यह देखते हैं कि अगर भारतीय बाजार में ज्यादा ओवरवैल्यू रहती है तो वो बेचना शुरू कर देंगे। वैश्विक तौर पर हालत सही नहीं है जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। ट्रेड वॉर के कारण ऐसा हो रहा है। 

ऑटो सेक्टर में छाई मंदी

देश के ऑटो सेक्टर में भी मंदी छाई हुई है। अगस्त में भी ज्यादातर ऑटो कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आएशर मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लीलैंड के शेयरों में 2.61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। टाटा मोटर्स की बिक्री में 58 फीसदी और मारुति को 33 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें