सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। गुरुवार को बाजार में भारी-उतार चढ़ाव के बीच कारोबार हुआ। इस दौरान ऑटो, आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरो पर दबाव देखने को मिला। गुरुवार को सेंसेक्स 38 अंक चढ़कर 60,298 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 12 अंक चढ़कर 17,956 के स्तर पर सपाट ढंग से बंद हुआ।