फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 32 रुपये कमजोर, चांदी 348 रुपये लुढ़की

Thu, 18 Aug 2022 04:53 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोना गुरुवार को 32 रुपये कमजोर होकर 52,224 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतें भी गुरुवार को 348 रुपये लुढ़क कर 57,298 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कारोबार कर रही है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना गुरुवार को 32 रुपये कमजोर होकर 52,224 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। एसडीएफसी सिक्योरिटी की ओर से यह जानकारी दी गई। 

इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,256 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर ट्रेड कर रहा था। 

चांदी की कीमतें भी गुरुवार को 348 रुपये लुढ़क कर 57,298 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 57,646 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Markets) में सोना तेजी के साथ 1763 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 19.67 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रही है। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (कॉमोडिटीज) के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार ग्लोबल बाजार में सोना रेंज में कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें