फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Updates: दो दिन की तेजी के बाद लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 120 अंक गिरा

Wed, 22 Jun 2022 09:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स खुलते ही करीब 400 अंक नीचे गिरा। इससे पहले मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 934.23 अंक की तेजी के साथ 52,532 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिनों की तेजी और सकारात्मक वैश्विक संकेतो के बावजूद बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। खुलते ही सेंसेक्स करीब 400 अंक नीचे गिर गया। करीब 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ सेंसेक्स 52154.49 पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी में 120 अंकों की गिरावट देखी गई। यह 0.77 प्रतिशत की गिरावट के बाद 15519 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान के घेरे में हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 934.23 अंक की तेजी के साथ 52,532 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 288.65 अंकों के साथ 15,638 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में जहां 1.81 प्रतिशत तो वहीं निफ्टी 1.88 फीसदी की तेजी देखी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें