फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16100 के पार

Thu, 26 May 2022 09:28 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Opened On Green Mark Today: गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 315 अंक या 0.59 फीसदी की बढ़त लेते हुए 54,065 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंजे का निफ्टी 91 अंक या 0.57 फीसदी तेजी लेते हुए 16,117 के स्तर पर खुला।
 
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और दोनों सूचकांक हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 315 अंक या 0.59 फीसदी की बढ़त लेते हुए 54,065 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंजे का निफ्टी 91 अंक या 0.57 फीसदी तेजी लेते हुए 16,117 के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के साथ लगभग 1160 शेयरों में तेजी आई, 499 शेयरों में गिरावट आई और 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबार सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 303 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें