फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर फिर 58 हजार के पार पहुंचा

Thu, 02 Dec 2021 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Open: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गुरुवार का 39.77 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 57,724.56 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने मामूली 7.85 अंक या 0.05 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की। 
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गुरुवार का मामूली 39.77 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 57,724.56 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने मामूली 7.85 अंक या 0.05 फीसदी की उछाल के साथ 17,174.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआत बढ़त के साथ कुछ ही देर में सेंसेक्स 229 अंक चढ़ गया, वहीं निफ्टी भी 17,200 के पार पहुंच गया। सुबह 11.20 बजे सेंसेक्स में जबरदस्त तेजी आई और यह 500 अंक उछलकर एक बार फिर से 58 हजार के स्तर के पार पहुंच गया। फिलहाल,  सेंसेक्स 498.85 अंक या 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 58,183.64 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई के निफ्टी ने मामूली 147.85 अंक या 0.865 फीसदी की तेजी के साथ 17,314.75 के स्तर पर आ चुका है। 

विज्ञापन


कल बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
बीएसई का सेंसेक्स बीते कारोबारी दिन बुधवार को 619.92 अंक या 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 183.70 अंक या 1.08 फीसदी की उछाल के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें