Stock Market Opened On Red Mark: शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे दिन भी मायूसी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15700 के स्तर पर खुला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत खराब रही और दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंक की गिरावट के साथ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15700 के स्तर पर खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 375 अंक टूटकर 52,471 के स्तर पर, वहीं निफ्टी 110 अंक फिसलकर 15,664 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1457 अंक की भारी गिरावट के साथ 52,847 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 427 अंक की कमी के साथ 15,774 के स्तर पर बंद हुआ था।