फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: पांच दिन बाद शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 15900 के पार

Fri, 13 May 2022 09:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 480 अंक या 0.91 फीसदी बढ़कर 53,410 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी ने 164 अंक या 1.04 फीसदी उछलकर 15,972 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आखिरकार भारतीय शेयर बाजार पांच दिन की गिरावट से उबरता हुआ नजर आया। बाजार के दोनों सूचकांकों ने हरे निशान पर शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 480 अंक या 0.91 फीसदी बढ़कर 53,410 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 164 अंक या 1.04 फीसदी उछलकर 15,972 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। मार्केट खुलने के साथ वलगभग 1486 शेयरों में तेजी आई, 397 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


बीते दिन आई थी बड़ी गिरावट
बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। दिनभर के कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 1158 अंक या 2.14 फीसदी फिसलकर 52,930 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 359 अंक या 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15,808 के स्तर तक लुढ़क गया था। इससे पहले ही दोनों सूचकांकों में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार से गिरावट का सिलसिला लगातार जारी था। 

इस साल 10 फीसदी टूटा सेंसेक्स 
साल 2022 में सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी से अब तक बीएसई का सेंसेक्स 10 फीसदी तक टूट चुका है। तीन जनवरी 2022 को 59,182 अंक पर था, जबकि गुरुवार 12 मई को सेंसेक्स यह टूटकर 53,930 रुपये पर आ गया। इस साल बाजार की गिरावट में ग्लोबल फैक्टर का बड़ा असर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी दिखाई दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें