फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार धड़ाम: जोरदार गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 16200 के नीचे

Mon, 09 May 2022 09:26 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark Today: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 612 अंक या 1.12 फीसदी टूटकर 54,223 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174 अंक या 1.06 फिसलकर 16,237 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 612 अंक या 1.12 फीसदी टूटकर 54,223 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174 अंक या 1.06 फिसलकर 16,237 के स्तर पर खुला। बाजार में कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद सेंसेक्स 845 अंक गिर गया और 54 हजार के नीचे आ गया। 

विज्ञापन


फिलहाल, सेंसेक्स 53,990 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर निफ्टी में भी शुरुआती गिरावट और तेज हो गई। यह सूचकांक 344 अंक टूटकर 16,167 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।बाजार खुलने के साथ लगभग 816 शेयरों में तेजी आई, 1434 शेयरों में गिरावट आई और 138 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 272.40 अंक लुढ़ककर 16,411.25 अंक पर बंद हुआ था।

गौरतलब है कि बीते हफ्ते आरबीआई की ओर से रेपो दरों में 0.40 फीसदी का इजाफा करने के एलान के बाद जो गिरावट आई, वो थमी नहीं। छह मई को समाप्त हुए सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार चार फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 2,225 अंक यानी 3.89 फीसदी टूटकर 54,835 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 691 अंक यानी 4.04 फीसदी फिसलकर 16,411 के स्तर पर बंद हुआ। ये गिरावट सप्ताह के पहले दिन और भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें