Stock Market Opened On Red Mark Today: मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 300 अंक से ज्यादा टूटकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16600 के नीचे खुला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 300 अंक टूटकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16600 के नीचे खुला। फिलहाल सेंसेक्स 332 अंक की गिरावट के साथ 55,594 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 85 अंक फिसलकर 16,577 के स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते कारोबारी दिन दोनों इंडेक्स कारोबार के अंत में जोरदार तेजी के साथ बंद हुए थे। एक ओर जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1,041 अंक या 1.90 फीसदी की उछाल भरते हुए 55,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी सूचकांक 309 अंक की तेजी के साथ 16,641 के स्तर पर बंद हुआ था।