फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार खुलने के साथ ही धड़ाम, सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

Wed, 06 Apr 2022 09:48 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark Today: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 461 अंक या 0.77 फीसदी फिसलकर 59715 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 129 अंक या 0.72 फीसदी टूटकर 17829 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय सूचकांक सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ लाल निशान पर  खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 461 अंक या 0.77 फीसदी फिसलकर 60 हजार के स्तर के नीचे आकर 59,715 पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 129 अंक या 0.72 फीसदी टूटकर 17829 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ ही लगभग 996 शेयरों में तेजी आई है, 868 शेयरों में गिरावट आई है और 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर कोल इंडिया, टाटा स्टील, यूपीएल, भारती एयरटेल और जेएसडब्ल्यू स्टील लाभ में दिखे, जबकि एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा में गिरावट देखने को मिली। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435 अंक फिसलकर 60,176 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96 अंक की गिरावट के साथ एक बार फिर 18 हजार के स्तर के नीचे आ गया। निफ्टी सूचकांक 17,957 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें