फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, हरे निशान पर खुलने के बाद टूटे सेंसेक्स-निफ्टी, जानें ताजा हाल

Mon, 28 Mar 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार में बीते सप्ताह की गिरावट का असर देखने को मिला। बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर खुलने के तुरंत बाद ही लाल निशान पर आ गए। फिलहाल बीएसई का सेंसेक्स 160 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में भी गिरावट आई है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर शुरुआत की, लेकिन खुलने के साथ ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर आ गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक पांच अंक की उछाल भरते हुए 57,368 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने भी छह अंक की तेजी के साथ 17,160 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 160 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है, तो निफ्टी भी लाल निशान पर आ गया है। इससे पहले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 233 अंक फिसलकर 57,362 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी सूचकांक भी 70 अंकों की गिरावट के साथ 17,153 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें