फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Crashed: शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला, निफ्टी 17400 के नीचे

Fri, 11 Feb 2022 10:12 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Crashed Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बीते तीन दिनों से कारोबार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 650 अंक टूट गया और 58,275 के स्तर पर खुला। यह गिरावट लगातार जारी है और एक घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 997 अंक से ज्यादा टूटकर 58 हजार के स्तर से नीचे आ चुका है।
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बीते तीन दिनों से कारोबार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 650 अंक टूट गया और 58,275 के स्तर पर खुला। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 192 अंक की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार शुरू होने के साथ ही गिरावट का सिलसिला भी तेज हो गया है। फिलहाल, सेंसेक्स 997 अंक टूटकर 57,929 के स्तर पर आ चुक है, जबकि निफ्टी 294 अंक से ज्यादा फिसलकर 17,311 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे घोषित होने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया था और यह तेजी कारोबार के अंत तक जारी रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 460 अंक की बढ़त लेते हुए 58,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 142 अंकों की जोरदार तेजी लेते हुए 17,606 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें