फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक टूटा, निफ्टी 16600 से नीचे आया

Wed, 02 Mar 2022 09:58 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark: बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 697 अंक की कमी के साथ 55,549 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 187 अंक टूटकर 16,606 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, सेंसेक्स 900 अंक फिसलकर 55,347 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबरी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 697 अंक की कमी के साथ 55,549 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 187 अंक टूटकर 16,606 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 

विज्ञापन



फिलहाल, सेंसेक्स 918 अंक फिसलकर 55,329 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 16,600 के स्तर से नीचे आ चुका है और 232 अंक की गिरावट के साथ 16,552 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था। वहीं इससे पिछले कारोबारी सत्र सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 389 अंक की बढ़त के साथ 56,247 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 129 अंक की तेजी के साथ 16,787 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें