फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी में भी गिरावट

Tue, 15 Mar 2022 01:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark: शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी का सिलसिला जारी है। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 233 अंक उछाल के साथ खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक बढ़त के साथ 16900 के पार खुला। लेकिन, जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा दोनों सूचकांकों में गिरावट शुरू हो गई। फिलहाल, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूट चुका है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार लगातार छठे दिन हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223 अंक या 0.40 फीसदी ऊपर 56,709 पर और निफ्टी 53 अंक या 0.31 फीसदी के तेजी लेते हुए 16,924 के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1459 शेयरों में तेजी आई है, 439 शेयरों में गिरावट आई है और 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा दोनों सूचकांकों में गिरावट शुरू हो गई। फिलहाल, सेंसेक्स 420 अंक टूटकर 56,065 के स्तर पर है, जबकि निफ्टी 95 अंक फिसलकर 16,776 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


इस बीच निफ्टी पर एशियन पेंट्स, एमएंडएम, सिप्ला, टाटा कंज्यूम प्रोडक्ट्स और मारुति सुजुकी में बढ़त देखने को मिली, जबकि ओएनजीसी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर गिरावट में रहे। गौरतलब है कि सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स सूचकांक 985 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 56,535 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक 245 अंकों की तेजी के साथ 16,885 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें