फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर खुला

Tue, 08 Mar 2022 09:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Latest Newss Update: दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार में सोमवार की सुस्ती हावी रही और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 203 अंक फिसलकर 52,639 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 62 अंक टूटकर 15,800 के स्तर पर कारोबार शुरू किया।
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार में सोमवार की सुस्ती हावी रही और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दोनों इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 203 अंक फिसलकर 52,639 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 62 अंक टूटकर 15,800 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। गौरतलब है कि बीते कारोबरी दिन कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 1491 अंक या 2.74 फीसदी की भारी गिरावट लेते हुए 52,843 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 382 अंक या 2.35 फीसदी फिसलकर 15,863 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें