फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 733 अंक फिसला, निफ्टी भी 231 अंक टूटा

Fri, 11 Feb 2022 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स अंत में 733 अंकों की गिरावट लेते हुए 58,152 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 231 अंक टूटकर 17,375 के स्तर पर बंद हुआ।
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया और पूरे दिन के कारोबार के दौरान लाल निशान पर ही रहा। बीएसई का सेंसेक्स अंत में 733 अंकों की गिरावट लेते हुए 58,152 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 231 अंक टूटकर 17,375 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


इससे पहले सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 650 अंक टूटकर 58,275 के स्तर पर खुला था। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 192 अंक की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। कारोबार शुरू होने के साथ ही गिरावट का सिलसिला भी तेज हो गया है। एक घंटे के काराबार के दौरान ही सेंसेक्स 997 अंक फिसलकर 57,929 के स्तर पर आ चुका था, जबकि निफ्टी 294 अंक से ज्यादा फिसलकर 17,311 के निचले स्तर तक पहुंच गया था। गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे घोषित होने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया था और यह तेजी कारोबार के अंत तक जारी रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 460 अंक की बढ़त लेते हुए 58,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 142 अंकों की जोरदार तेजी लेते हुए 17,606 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें