फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार का हाल: चालू वित्त वर्ष में सेंसेक्स 18 फीसदी उछला, निफ्टी बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला सूचकांक

Thu, 31 Mar 2022 04:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nifty Has Emerged As Best Performing Index: रूस और यूक्रेन केे बीच जारी जंग के कारण जहां दुनियाभर के बाजारों में कोहराम मचा रहा है। वहीं भारतीय शेयर बाजार युद्ध की तपिश के बावजूद भी चालू वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च में गुलजार रहे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसेक्स इस महीने 5.5 फीसदी चढ़ा और पूरे वित्त वर्ष 22 में इसमें 18 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल यानी एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है। ऐसे में शेयर बाजार को लेकर भी कई उम्मीदें हैं। हालांकि, चालू वित्त वर्ष के आखिरी दिन गुरुवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन बीते एक महीने में मार्केट ने जो उछाल देखे उसकी दम पर पूरे वित्त वर्ष के आंकड़ों में बाजार फायदे में रहा। इस बीच निफ्टी सूचकांक ने अपनी छाप छोड़ी। 

विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तेजी
रूस और यूक्रेन के बीच बीते 35 दिनों से जारी युद्ध के चलते दुनियाभर के वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मची रही। लेकिन इक्विटी बाजार में एक महीने से अधिक समय से युद्ध की तपिश के बावजूद, निफ्टी इस महीने पांच फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक पूरे वित्त वर्ष 22 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सूचकांक बनकर उभरा है।  

सेंसेक्स मार्च में 5.5 फीसदी चढ़ा
एक ओर जहां निफ्टी ने अपनी छाप छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में पहला पायदान हासिल किया। वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स भी पीछे नहीं रहा। चालू वित्त वर्ष के आखिरी महीने मार्च में सेंसेक्स में 5.5 फीसदी का उछाल आया है। इसके साथ ही पूरे वित्त वर्ष 2022 की बात करें तो सेंसेक्स ने 18 फीसदी से ज्यादी की वृद्धि दर्ज की है। 
विज्ञापन


आखिरी दिन टूटकर बंद हुआ बाजार
चालू वित्त वर्ष के अंतिम दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में दोनों सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 115.48 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ  58,568 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं  एनएसई का निफ्टी सूचकांक 33 अंक या फिर 0.17 फीसदी फिसलकर 17,465 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें