फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Crash: खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 16000 से नीचे

Thu, 12 May 2022 09:45 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark Today: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को सेंसेक्स 589 अंक या 1.09 फीसदी टूटकर 53,499 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 169 अंक या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 16000 के नीचे 15,998 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक बाजारों के बीच सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 589 अंक या 1.09 फीसदी टूटकर 53,499 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 169 अंक या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 16000 के नीचे 15,998 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। खुलने के साथ ही दोनों सूचकांकों में गिरावट और तेज हो गई। फिलहाल की बात करें तो फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 1027 अंक फिसलकर 53,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 295 अंक तक टूट चुका है।

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ ही लगभग 442 शेयरों में तेजी आई, 1488 शेयरों में गिरावट आई और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 276 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 54,088 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 73 अंक या 0.45 फीसदी फिसलकर 16,167 के स्तर पर बंद हुआ था। 

यहां बता दें कि घरेलू शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी दिनों से गिरावट का जो सिलसिला जारी रहने से निवेशकों को बुधवार तक 13.32 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं गुरुवार को आई गिरावट ने उन्हें और घाटा कराया है। बुधवार तक बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण चार कारोबारी सत्रों में 13,32,898.99 करोड़ रुपये घटकर 2,46,31,990.38 करोड़ रुपये रह गया था। इसके साथ ही सेंसेक्स की बात करें तो बीते शुक्रवार से जारी गिरावट के दौर में इस अवधि में सेंसेक्स 1,613.84 अंक यानी 2.89 प्रतिशत तक टूट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें