फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 950 अंक फिसला, निफ्टी 16300 के नीचे

Fri, 10 Jun 2022 01:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark Today: शुक्रवार को शेयर बाजार की धीमी शुरुआत हुई और दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले। फिलहाल, सेंसेक्स 951 अंक फिसलकर 54,368 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 265 अंकों की गिरावट आ चुकी है और वह 16,213 के स्तर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में बीते दिन आई तेजी पर ब्रेक लग गया। दोनों सूचकांकों ने लाल निशान पर शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक टूटकर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 16,400 के नीचे कारोबार की शुरुआत की। कारोबार आगे बढ़ने के साथ सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट तेज होती गई। 

विज्ञापन


फिलहाल, सेंसेक्स 951 अंक फिसलकर 54,368 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी में 265 अंकों की गिरावट आ चुकी है और वह 16,213 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले थे, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार बढ़त लेते हुए बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 428 अंक या 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 122 अंक या 0.74 फीसदी की बढ़त लेते हुए 16,478 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें