फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम, जानें कौन से तीन प्रमुख कारण बने गिरावट की वजह

Fri, 26 Nov 2021 12:59 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Stock Market Crash Today:  लाल निशान पर शुरू हुए बाजार में आज बिकवाली हावी नजर आ रही है। इसके चलते बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स 1460 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया। गिरावट के कारणों पर नजर डालें तो कारोबार के अंतिम दिन बाजार में गिरावट के बिकवाली समेत तीन प्रमुख कारण रहे।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में एक बार फिर भारी हलचल देखने को मिल रही है। लाल निशान पर शुरू हुए बाजार में आज बिकवाली हावी नजर आ रही है। इसके चलते बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स 1460 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक में जबरदस्त गिरावट आई है। यह निफ्टी में 400 तक टूट गया। फिलहाल, सेंसेक्स 1381.82 अंक या 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 57,423.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 395.05 अंक या 2.27 फीसदी टूटकर 17141.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस बीच अगर गिरावट के कारणों पर नजर डालें तो कारोबार के अंतिम दिन बाजार में गिरावट के तीन प्रमुख कारण रहे।  

विज्ञापन


कोविड-19 का नया वैरिएंट
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला है। वैरिएंट के सामने आने के बाद भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव ने निर्देश जारी किया है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सघन कोरोना जांच की जाए। इसका असर भी सीधे तौर पर निवेशकों पर दिख रहा है और यूरोप के कई देशों में फिर से प्रतिबंध कड़े होने की खबरों के बीच वे डरे हुए हैं। 

विेदेशी निवेशकों की बिकवाली 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने घरेलू बाजार में लगभग 2,300.65 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। एफपीआई की यह बिकवाली डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की खरीदारी से भी कहीं अधिक है। भारी बिकवाली के चलते निवेशकों की धारणाओं पर असर हुआ है और उनके उत्साह में भी कमी आई है। इसका असर शेयर बाजार में गिरावट के रूप में दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में कमजोरी 
सभी एशियाई बाजारों में गिरावट का दौर जारी है, इसका भी प्रभाव घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है। एसजीएक्स निफ्टी, निक्केई, स्ट्रेट टाइम्स, हैंगसेंग, ताइवान वेटेड, कोस्पी, शंघाई कंपोजिट सभी में 1 से 2 फीसदी की गिरावट है। टोक्यो के नेक्केई 225 में तीन फीसदी की गिरावट आई और हांगकांग के हेंगसेंग में 2.1 फीसदी की गिर गया है। भारत सरकार ने भी राज्यों को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की सख्ती से जांच करने और परीक्षण करने का निर्देश दिया है। इस वहज से घरेलू बाजार मे भी भूचाल देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें