फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Crash: आरबीआई के फैसले से शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी 16600 पर लुढ़का

Wed, 04 May 2022 03:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Crashed Today : भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो दरों में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजार एकदम से धराशायी हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1306 अंक या 2.29 फीसदी गिरकर 55,669 के स्तर पर बंद हुआ।  
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया, लेकिन अचानक की गई आरबीआई की बैठक में रेपो दरों को बढ़ाने के फैसले के बाद एकदम से बाजार में भूचाल आ गया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1306 अंक या 2.29 फीसदी गिरकर 55,669 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आई इस बड़ी गिरावट के कारण एक झटके में निवेशकों के 6.27 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

विज्ञापन


सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक पर भी आरबीआई के फैसले का बुरा असर हुआ और यह 391 अंक या 2.29 फीसदी फिसलकर 16,678 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार बंद होने पर लगभग 825 शेयरों में तेजी आई है, 2454 शेयरों में गिरावट आई है और 98 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अपोलो हॉस्पिटल्स, अदानी पोर्ट्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व निफ्टी के शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में शामिल थी, जबकि ओएनजीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एनटीपीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, पावर, मेटल, रियल्टी, हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 1 से 3 फीसदी की गिरावट के साथ सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.63 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.11 फीसदी टूटा। 
विज्ञापन


इससे पहले शेयर बाजार बीते दिनों की सुस्ती से उबरते हुए हरे निशान पर खुला था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 64 अंक या 0.11 फीसदी उछलकर  57039.68 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 24 अंक या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 17,093 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। वहीं सोमवार की बात करें तो सेंसेक्स 85 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 56,976 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक 33 अंक या 0.20 फीसदी फिसलकर 17,069 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें