फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 619 अंक चढ़ा, निफ्टी में 183 अंक की बढ़त

Wed, 01 Dec 2021 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को 619.92 अंक या 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 183.70 अंक या 1.08 फीसदी की उछाल के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। शुरुआती बढ़त कारोबार के अंत तक कायम रही। इसके चलते बीएसई का सेंसेक्स 619.92 अंक या 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 57,684.79 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 183.70 अंक या 1.08 फीसदी की उछाल के साथ 17,166.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती से खुले थे
साल के आखिरी महीने के पहले दिन एक बार फिर शेयर बाजार में बहार लौटी। मंगलवार की सुस्ती को तोड़ते हुए बुधवार को सेंसेक्स 300.98 अंक या 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,365.85 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 121.20 अंक या 0.71 फीसदी की उछाल के साथ 17,104.40 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी।

बीते कारोबारी दिन आई थी गिरावट
गौरतलब है कि मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर शुरू हुए और कारोबार के अंत में लाल निशान पर ही बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 195.71 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 57,064.87 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 17 हजार के स्तर के नीचे पहुंचकर 16,983.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें