फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: लगातार चौथे दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक टूटा, निफ्टी 15700 के नीचे

Wed, 15 Jun 2022 04:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: बुधवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152 अंक फिसलकर 52,541 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंक टूटकर 15,692 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 152 अंक फिसलकर 52,541 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 40 अंक टूटकर 15,692 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 67 अंक चढ़कर 52,761 पर और निफ्टी 24 अंक तेजी के साथ 15756.40 पर खुला था। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 1415 शेयरों में तेजी, जबकि 348 शेयरों में गिरावट आई थी। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 153 अंक टूटकर 52,694 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी 64 अंक फिसलकर 15,732 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें