फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 236 अंक फिसला, निफ्टी 16200 के नीचे

Tue, 24 May 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 236 अंक या 0.43 फीसदी टूटकर 54,053 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 89 अंक या 0.55 फीसदी फिसलकर 16,125 के स्तर पर बंद हुआ। 

 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 236 अंक या 0.43 फीसदी टूटकर 54,053 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 89 अंक या 0.55 फीसदी फिसलकर 16,125 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 73 अंक चढ़कर 54,362 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 26 अंक की बढ़त लेते हुए 16,241 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के समय 1079 शेयरों में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, जबकि 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बीते कारोबारी दिन सोमवार की बात करें तो दिनभर उतार-चढ़ाव के भरे कारोबार के बाद शेयर बाजार के दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।

सोमवार को सेंसेक्स सूचकांक 38 अंक टूटकर 54,288 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी सूचकांक 51 अंक फिसलकर 16,215 के स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है। इसका शेयर करीब 19 फीसदी चढ़कर 68 रुपये के भाव पर आ गया। बता दें कि जोमैटो का शेयर सोमवार को कारोबार के अंत में 57 रुपये पर बंद हुआ था। इस बीच आपको बता दें कि कंपनी का घाटा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 360 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें