फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 460 अंक टूटा, निफ्टी 17200 के नीचे बंद

Fri, 29 Apr 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 460 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 57,061 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 142 अंक या 0.83 फीसदी फिसलकर 17,102 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन इस तेजी को बरकरार नहीं रख सकता। कारोबार के अंत में बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 460 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 57,061 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 142 अंक या 0.83 फीसदी फिसलकर 17,102 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 218 अंक या 0.38 फीसदी की उछाल लेते हुए 57,739 अंक के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 60 अंक या 0.35 फीसदी की तेजी के साथ 17,305 अंक  के स्तर पर शुरुआत की थी। बाजार खुलने के साथ लगभग 1436 शेयरों में तेजी, 463 शेयरों में गिरावट आई थी, जबकि और 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 

बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर अंत में जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 702 अंक या 1.23 फीसदी उछलकर 57,521 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 207 अंक या 1.21 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,245 के स्तर पर कारोबार खत्म किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें