फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stcok Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 435 अंक फिसला, निफ्टी 18000 के नीचे

Tue, 05 Apr 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435 अंक फिसलकर 60,176 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96 अंक की गिरावट के साथ एक बार फिर 18 हजार के स्तर के नीचे आ गया। निफ्टी सूचकांक 17,957 के स्तर पर बंद हुआ। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबार दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 435 अंक फिसलकर 60,176 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96 अंक की गिरावट के साथ एक बार फिर 18 हजार के स्तर के नीचे आ गया। निफ्टी सूचकांक 17,957 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


सूचकांकों ने की थी धीमी शुरुआत
इससे पहले मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांकों ने धीमी शुरुआत की थी। सेंसेक्स 20 अंक या 0.03 फीसदी नीचे 605914 पर और निफ्टी पांच अंक या 0.03 फीसदी ऊपर 18058 के स्तर पर खुला था। बाजार खुलने के तुरंत बाद निफ्टी में भी गिरावट आ गई। बाजार खुलते समय 1795 शेयरों में तेजी आई थी, 366 शेयरों में गिरावट और 67 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

सोमवार को आई थी जोरदार तेजी
इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार जबरदस्त बढ़त लेते हुए बंद हुआ था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद दोनों इंडेक्स अंत में तेजी के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1335 की तेजी के साथ 60,612 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 383 अंकों की उछाल भरते हुए 18,053 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें