फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 570 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी बढ़त के साथ बंद

Wed, 20 Apr 2022 04:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark Today: बीएसई का सेंसेक्स 574 अंक या 1.02 फीसदी की तेजी लेते हुए 57,037 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 178 अंक या 1.05 फीसदी की बढ़त लेते हुए 17,136 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 574 अंक या 1.02 फीसदी की तेजी लेते हुए 57,037 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 178 अंक या 1.05 फीसदी की बढ़त लेते हुए 17,136 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांक हरे निशान पर खुले थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 214 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 56,677 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 57 अंक या 0.34 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,016 के स्तर पर कारोबार की शुरूआत की थी। 

बीते कारोबारी दिन आई थी गिरावट
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में तेज गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 703 अंक या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 56,463 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 215 अंक या 1.25 फीसदी फिसलकर 16,958 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें