फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Rise: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी 16600 के पार बंद

Mon, 30 May 2022 04:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark Again: सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1,041 अंक या 1.90 फीसदी की उछाल भरते हुए 55,926 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी सूचकांक 309 अंक की तेजी के साथ 16,641 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की और दिनभर बढ़त में कारोबार करने के बाद अंत में जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1,041 अंक या 1.90 फीसदी की उछाल भरते हुए 55,926 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 309 अंक की तेजी के साथ 16,641 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


दिन के कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1200 अंक तक चढ़ गया था। इसस पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर खुलकर अंत में जबरदस्त बढ़त लेते हुए बंद हुआ । बीएसई का सेंसेक्स 632 अंक या 1.17 फीसदी की उछाल के साथ 54,885 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि, एनएसई का निफ्टी भी 182 अंक या 1.13 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,352 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें