फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर प्रस्ताव मंजूर हुआ तो भारतीय सुपरमार्केट में भी मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Tue, 18 Jun 2019 05:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए हमें पेट्रोल पंप पर लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। लेकिन अब पेट्रोल व डीजल के लिए आपको पेट्रोल पंप के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि आपको जल्द सुपरमार्केट से ही पेट्रोल और डीजल मिल जाए। बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है, जिससे आम आदमी को सुपरमार्केट से ही पेट्रोल और डीजल मिल जाएगा। 

इस नियम से होंगे ये लाभ

इससे आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा। जनता के लिए ईंधन की उपलब्धि को सुलभ बनाने के लिए सरकार जल्द ये कदम उठा सकती है। इससे लोगों को न सिर्फ आसानी से ईंधन मिल जाएगा, बल्कि पेट्रोल लेने के लिए उन्हें लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही कंपनियों के लिए तेल के खुदरा कारोबार में उतरने के नियम आसान कर दिए जाएंगे। 

मंत्रालय तैयार कर रहा है कैबिनेट प्रस्ताव

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय एक कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने जा रहा है। हालांकि तेल के खुदरा कारोबार में उतरने के लिए कंपनी के पास घरेलू बाजार में बुनियादी ढांचा निवेश के लिए या तो 2,000 करोड़ रुपये होने चाहिए, या उसे 30 लाख टन कच्चे तेल की खरीद के लिए जरूरी राशि के बराबर की बैंक गारंटी देनी होगी।

ये कंपनियां भी बेच पाएंगी ईंधन

अगर इस नियम को लागू कर दिया जाता है तो फ्यूचर समूह, रिलायंस रिटेल और वॉलमार्ट जैसी मल्टी ब्रांड रिटेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल बेच पाएंगी। इसके साथ ही सऊदी अरामको जैसी दिग्गज अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भी तेल के खुदरा कारोबार में उतरने का मौका मिलेगा। 

ब्रिटेन में लागू है यह योजना

बता दें कि ब्रिटेन में यह योजना पहले ही लागू है और सफल भी है। वहां के सुपरमार्केट में पेट्रोल और डीजल पहले ही बिकता है। ब्रिटेन की संस्था पेट्रोल रिटेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, अप्रैल में देश में पेट्रोल की कुल बिक्री में सुपरमार्केट की हिस्सेदारी करीब 49 फीसदी थी और डीजल की बिक्री में उसका 43 फीसदी योगदान था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें