फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 फीसदी टूटा जेट का शेयर, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

Tue, 18 Jun 2019 04:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 85.55 अंकों की बढ़त के साथ 39046.34 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.30 अंकों की बढ़त के साथ 11691.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

मंगलवार को कोल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, वेदांता, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और बीपीसीएल के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। 

विज्ञापन


वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में सात फीसदी की गिरावट आई। मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में एक से दो फीसदी की गिरावट आई। 

इसके साथ ही, जेट एयरवेज के शेयरों में भी भारी गिरावट आई। मंगलवार को जेट का शेयर 40 फीसदी टूटा। इस बीच कंपनी के अशोक चावला और शरद शर्मा ने बोर्ड से इस्तीफा भी दे दिया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस कैपिटल, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर, कावेरी सीड्स, जैन इरिगेशन और अरविंद के शेयरों में पांच से 20 फीसदी की गिरावट आई। 

हरे निशान पर खुला था बाजार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 114.52 अंकों की बढ़त के साथ 39075.31 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.80 अंकों की बढ़त के बाद 11706 के स्तर पर खुला था। 

सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा

मंगलवार को सोने के दाम में 100 रुपये का इजाफा हुआ, जिसके बाद नेशनल कैपिटल में 10 ग्राम सोने का भाव 33,720 रुपये हो गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोने की मांग बढ़ने से इसके दाम में इजाफा हुआ है। 

सिर्फ सोना ही नहीं, मंगलवार को चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ है। 130 रुपये की बढ़त के बाद एक किलो चांदी की कीमत 38,220 रुपये हो गई है। सर्राफा कारोबारियों की मानें तो मांग बढ़ने से दोनों धातुओं की कीमतें बढ़ी हैं। 

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,344.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 14.96 डॉलर प्रति औंस रही। 

नेशनल कैपिटल में 99.9 और 99.5 फीसदी वाला शुद्ध सोना 100 रुपये महंगा हुआ, जिसके बाद इसका दाम क्रमश: 33,720 और 33,550 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें